अपना जिला

मऊ नागरिक मंच के युवाओं ने 05 लाख रुपया जुटाया, केरल पीड़ितों की मदद के लिए रवाना

मऊ। केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए नगर के युवाओं की टीम ने मऊ नागरिक मंच के बैनर तले बीते एक माह में 05 लाख रुपया इकट्ठा करने का किर्तिमान बनाया है। युवाओं की टीम  इकट्ठा की गयी धनराशि को रविवार की रात्रि मऊ से सीधे वाराणसी होते हुए केरल जाएगी। वहां जाकर वे केरल बाढ़ से पीड़ित स्थानिय व्यापारियों द्वारा चिन्हित पीड़ितों के घर घर जाकर, या उनके स्थान पर, उन्हें उनके जरूरत के हिसाब से मदद करेंगे। वे पीड़ित जरूरतमंद को जो भी आवश्यकता की वस्तु होगी वहीं खरीदेंगे और वहां उनको तुरंत मुहैया कराएंगे। रविवार की रात्रि मऊ नागरिक मंच के तत्वाधान में जाने वाली टीम में नाजिर गल्ला, अजमल अंसारी, शाहिद जमाल शामिल हैं। इसी सिलसिले में शनिवार की शाम टीम को रवाना करने से पूर्व एमए फाउंडेशन के कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए जमाल अर्पण ने कहा कि नागरिक मंच के टीम काफी मेहनत करके केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसा इकट्ठा की है। इस टीम में सभी युवा पूरी ईमानदारी से लग कर केरल जा रहे हैं।

स अवसर पर प्रमुख रूप से अताउल्लाह मेंबर, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अजमल अंसारी, मासूम अली, फैजान अली, खालिद जकी प्रेस, इम्तेयाज नोमानी, शाहिद कोठा, व वजाह अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *