खेल-खिलाड़ी

भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष के खिलाफ अधिकारी ने दी तहरीर, नेता गुस्से में

◆ जिविनि के विरूद्ध भाजपाईयों ने बोला हमला
◆ मुख्यमंत्री से शिकायत कर करेंगे कार्यवाही की मांग-नपं अध्यक्ष

बिल्थरारोड / बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बैरिया विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष के विरूद्ध तहरीर देने के मामले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश की स्थिति है। जिला पंचायत डाकबंगले में
शनिवार को नपं अध्यक्ष की अगुवाई में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर डीआईओएस के विरूद्ध कार्यवाही कराने को कहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पिछली घटनाओं के संदर्भ में बैरिया विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के विरूद्ध तहरीर देने की बात सामने आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की जिला पंचायत के डाकबंगले में हुई बैठक में नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक झूठे आरोप लगाकर पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का कार्य कर रहा है। जिविनि नरेंद्र देव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे एक स्वेच्छाचारी, अनुशासनहीन,भ्रष्ट और चरित्रहीन व्यक्ति हैं। अपने सेवाकाल में जिस जनपद में रहे हैं उनका कार्यकाल विवादित रहा हैं। ऐसे व्यक्ति को किसी जनपद में एक दिन भी प्रशासनिक पद पर रहने का अधिकार नहीं हैं। कहा कि भाजपा वैसे भी भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहद सख्त है। कहा कि विधायक श्री सिंह व जिलाध्यक्ष उसके काले करानामों के विरूद्ध मोर्चा खोल दिये थे जिसके चलते उसने विपक्षियों के साथ साजिश कर अपने काले कारनामें छुपाने के लिए उनके विरूद्ध तहरीर देने की कार्यवाही की है। आरोप लगाया कि डीआईओएस आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। विद्यालय की मान्यता से लेकर परीक्षा
केद्र बनाने के नाम पर उसके द्वारा विद्यालयों से रूपये मांगे जा रहे हैं।
यहां तक कि जिस नियुक्ति की बात को लेकर वह आरोप लगा रहा है वह हाईकोर्ट में लम्बित है। उन्होने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलकर ऐसे भ्रष्ट जिविनि को निलम्बित करने व उसके विरूद्ध जाच की मांग करेंगे। बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, रणजीत कुशवाहा, रामसिंह पटेल, सतीश प्रधान, नीरशंकर गुप्ता, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, पंकज मोदी,
अरूण कुमार बब्लू, आदित्य नारायण, गोपालजी, अच्छेलाल आदि उपस्थिति थे।

2 thoughts on “भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष के खिलाफ अधिकारी ने दी तहरीर, नेता गुस्से में

  • Ashu tosh pandey

    Kyu nahi ubal me honge nahi kiya hoga enke man ka to honge hi

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *