अपना जिला

कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक घायल

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना-घोसी मुख्य मार्ग पर स्थित भातकोल जमीन नसोपुर के पास बुधवार को आमने-सामने कार और बाइक की टक्कर होने से 45 वर्षीय जयपान पुत्र बुट्टन नट की मौत हो गयी,तथा हासिम पुत्र इकबाल 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के घोसी राजमार्ग पर जमीन नसोपुर गांव के पास मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार  देवलास की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार 43 वर्षीय जयपान व 25 वर्षीय हासिम पुत्र इकबाल निवासी हरनासाथ की कार से जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगो ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां हालत गंभीर होने से दोनों को चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जहाँ सदर ले जाते समय रास्ते में जयपान की मौत हो गयी,तथा दूसरे घायल हाशिम का इलाज जिला अस्पताल में चल  रहा है।घटनास्थल पर कोतवाली प्रभारी कोतवाल नीरज पाठक पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया तथा कार व बाइक को थाने में भेजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *