अपना जिला

सभासदो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर की जांच की माँग

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत वलीदपुर के सभासदो ने चेयरमैन की तानाशाही व भ्रष्टाचार को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है।
नगर पंचायत वलीदपुर के सभासदो ने चेयरमैन पर आरोप लगाया कि वर्ष 2019-20 की बोर्ड की बैठक कब और कहां पर हुई हम लोगो की इसकी जानकारी नही है। हम लोगो के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बजट पास करा लिया। नगर पंचायत मे समरसेबुल की बोरिंग व लगाने के लिए बिना किसी टेन्डर के लाखो रूपयो का गोलमाल चेयरमैन व ईओ ने कर लिया।समरसेबुल से पानी की सप्लाई हेतु घर घर पाइप लाइन बिछाई गई है। जिसकी कीमत लगभग लाखो में दिखाई गई है, इसका न तो कोई टेण्डर हुआ और ना ही हम सभासदो को कोई जानकारी है, इसमे घटिया किस्म के सामानो का प्रयोग कर लाखो रूपयों का घोटाला किया गया है।कब्रिस्तान मे इन्टरलाकिंग व चहारदीवारी मे भारी पैमाने पर अनियमिता कर धन की बन्दरबाट की गई है। सभासदो द्वारा दिये गये प्रस्ताव पर कार्य नही कराया जाता है। अपनी मन मर्जी से टेण्डर, कोटेशन लेकर इन्टरलाकिंग कराई गई है, पुरानी नाली को ढक कर इन्टरलकिंग कराकर शिलापटट लगाकर मानक के विपरीत कार्य कराया गया है।
सभासद देवनाथ यादव ने बताया कि दिन मे चेयरमैन का कार्यालय बन्द रहता है शाम को सात बजे खुलता है, बाहर से ताल बन्द कर अन्दर कार्य किया जाता है। इसके बाद रात्रि मे ही पत्रावलीयो को लेकर मुहम्मदबाद गोहना की तरफ जाया जाता है और कुछ देर बाद वापस आ जाया जाता है। यह भी चर्चा का विषय है कि पत्रावली लेकर चेयरमैन महोदया कहा जाती है, उनके साथ ईओ नही होते है। सभासद नरायन व शकीला ने बताया कि जब हम लोग कार्यालय मे जाते है तो आने से मना किया जाता है, हम लोगो को बैठने के लिए कोई स्थान नही दिया जाता है। जिसके कारण हम लोगो ने भी चेयरमैन महोदया के कार्यालय मे उनके ताले के साथ अपना ताला भी बन्द कर दिया गया है।
सभासद सुदामी देवी, जफर अकील, मोहसिन खातून, बृजेश, लालबिहारी, शकीला, हरेन्द्र, फरजाना खातून, राजकुमार, सुदामी देवी,कमलावती सहित कुल सोलह सभासदो ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है। जिलाधिकारी मऊ ने सभासदो को आश्वासन दिया कि जांच कराकर कार्यवाही की जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *