मऊ में तैनात सिपाही धर्मेन्द्र को लखनऊ में डीजीपी करेंगे सम्मानित
दोहरीघाट/ मऊ। थाने में तैनात सिपाही को अगर प्रदेश के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी पुलिस महानिदेशक के हाथों सम्मानित होने का मौका मिले, साथ ही सिपाही को अपने सबसे सर्वोच्च अधिकारी के साथ भोजन करने का अवसर मिले तो उस सिपाही के जीवन में नौकरी सेवा के दौरान इससे हसीन कोई और पल नहीं हो सकता। मिल रहे इस सम्मान का तमगा उस क्षण और बढ़ जाता है जब उसे यह सम्मान अपने कम समय के नौकरी के दौरान मिले।
मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा दे रहे हैं कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह का इस समय खुशियों का ठिकाना नहीं है। और ठिकाना रहेगा भी क्यों जब उन्हें अपने जनपद के पुलिस कप्तान के माध्यम से यह सूचना मिले की उन्हें उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी पुलिस महानिदेशक के हाथों सम्मानित होने के लिए लखनऊ से बुलावा पत्र आया है तो फिर क्या कहने। जैसे ही धर्मेंद्र कुमार सिंह को यह सूचना मिली की उन्हें जनपद का सबसे तेज तर्राक सिपाही घोषित किया गया है। उनके खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुुए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश अपने इस जांबाज सिपाही को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान स्वयं 22 जुलाई को अपने हाथों से सम्मानित करेंगे। साथ ही पुलिस महानिदेशक अपने सिपाही के साथ भोजन भी करेंगे। डीजीपी कार्यालय से सिपाही को सम्मानित किये जानेे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिह द्वारा कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार सिंह को यह सूचना दी गयी। कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह अपने जिले के आला अधिकारी का आदेश मिलते ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
अपने सिपाही के सम्मानित होने की खबर से जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी सहित इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर व सिपाही काफी खुश है दोहरीघाट के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिह अपने थाने में तैनात सिपाही धर्मेन्द्र कुमार सिंह को मिलने वाले सम्मान से गौरवान्वित है। पंकज कुमार सिंह ने धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए कहा कि धर्मेंद्र सिंह की क्राइम कंट्रोल पर अच्छा पकड़ है। ये असमाजिक गतिविधियों लिप्त लोगों को दबोचने में माहिर हैं। इनके कार्यकुशलता से अवैध असलहा, अवैध शराब सहित गांंजा के कार्य में दर्जनों अपरााधियों को दबोचा है।

