UP में अफवाहों पर नकेल कसेंगे डिजिटल वालेंटियर
सोशल मीडिया पर अफवाहों की वजह से लगातार बढ़ रहे हिंसा को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है…अब प्रदेश पुलिस डिजिटल वालेंटियर्स के माध्यम से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाएगी….ये वालेंटियर सोशल मीडिया में फैलने वाली अफवाहों पर रोक लगाने के साथ-साथ अपने आस-पास के असमाजिक लोगों और गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे…यूपी पुलिस प्रदेश के हर थानों में डिजिटल वालेंटियर्स की नियुक्ति करेगी…गौरतलब है कि सोशल मीडिया के अफवाहों की वजह से ना सिर्फ उत्तर प्रदेश में बल्कि पूरे देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ीं है…जिसकी वजह से केंद्र और राज्य सरकार की खूब किरकिरी हुई…बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भी तल्ख टिप्पणी करते हुए सरकार को सोशल मीडिया से फैली अफवाहों को रोकने के लिए फटकार लगाई थी…जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की ये पहल काबिले तारीफ है।

