अपना जिला

मऊ के मधुबन में टुल्लु पम्प में उतरा करेंट मिस्त्री की मौत

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमऊपुर  में रविवार को पंचायत भवन के अधूरे निर्माण कार्य पूरा करने में लगे राजमिस्त्री की हैंडपंप में उतरे करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। राजमिस्त्री सुग्गन राजभर (22) पुत्र प्रकाश राजभर थाना क्षेत्र के सौंदी गांव निवासी था। निर्माण कार्य के दौरान प्यास लगने पर वह हैंडपंप पर पानी पीने पहुंचा था। जहां हैंडपंप से टुल्लू पंप जुड़े होने के चलते उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *