Uncategorizedअपना जिला

2022 तक देश के 500 आबादी वाले गांव मुख्य सड़क से जुड़ेगें हर गरीब का होगा पक्का घर : कामेश्वर सिंह

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन।स्थानीय तहसील क्षेत्र के नेमड़ाड में मन की बात किसानों के साथ कार्यक्रम को संबोधित करतें हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहां कि 2022 तक देश का 500 आबादी वालें सभी गांव मुख्य सडकों से जुड़ेगे । गरीबों का हर घर पक्का बनेगा । यह भाजपा सरकार ही कर सकती है । आगें उन्होंने कहां कि सपा व बसपा ने जनता को धोखा दिया है ।1947 से 2017 तक देश में मात्र 12 मेडिकल कालेज रहें । जब 2017 में भाजपा की सरकार बनी तो सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करतें हुए 45 मेडिकल कालेजों का निर्माण कराया । किसानों की 66 हजार करोड़ की गेहूं खरीद की गई ।1 करोड़ 45 लाख गन्ने का भुगतान किया गया।युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में अपेक्षित नौकरियां दी गई । सरकार 2022 तक हर घर में बिजली एवं पानी मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है ।भाजपा किसान ,व्यापारी, मजदूर ,छात्र, बेरोजगार सभी के लिए कार्य कर रहीं है ।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहां कि भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है ।जिसे देख विरोधी दल घबड़ा गया है ।लेकिन जनता इनका जबाब देने के लिए तैयार बैठी है । भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत भैया ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रहीं है चाहें सडकों का मामला हो या शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार ।सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है ।कोई भी योजना बिचौलियों से अछुता है ।इस अवसर पर  सचिन्द्र सिंह,भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अशोक राजभर , क्वापरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कन्हैया मौर्य, राधेश्याम सिंह, धनंजय मिश्रा,  बबलू ठठेरा ,राजेश मिश्रा,अमित मिश्रा, अमरेश चन्द मिश्रा,अखिलेश सिंह कालू, सुदामा निराला ,प्रशांत गुप्ता, आलोक मल्ल आदि रहें । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *