आस्था

सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर बनेगा नया शवदाह स्थल, समाजसेवी विजय जायसवाल ने किया भूमि पूजन

मऊ। नगर के ढेकुलियाघाट स्थित सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर शव यात्रियों की सुविधा के लिए नवीन शवदाह स्थल का निर्माण किया जाएगा। रेलवे में उच्च पद से अवकाश प्राप्त पूर्व अधिकारी, समाजसेवी विजय जायसवाल ने गुरुवार को इस बाबत भूमि पूजन कर निर्माण की आधारशिला रखी। श्री जायसवाल ने कहा कि जीवन की अंतिम यात्रा के स्थल की पवित्रता बनाये रखने के साथ सुविधाओं का विकास बहुत आवश्यक है। ऐसे धरोहरों की रक्षा व विकास हम सबकी जिम्मेदारी है।
वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना दुबे ने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल का विकास सबके सहयोग से ही संभव है। शवदाह स्थल निर्माण होने यहां पर सुविधाओं का विकास होगा। वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी विनय जायसवाल ने कहा सर्वेश्वरी मुक्तिधाम को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। शवदाह स्थल को भव्य आकार दिया जाएगा। व्यस्थापक पुरुषार्थ सिंह ने बताया कि नगर के इस ऐतिहासिक धरोहर का जिर्णोद्धार और विकास सबके सहयोग से किया जा रहा है। जनमानस को आगे बढ़कर आना होगा। इस दौरान भाजपा नेता त्रिवेणी प्रसाद वर्मा, विनय जायसवाल, संजय जायसवाल, हर्ष जायसवाल, लालचंद बांसफोर, राजेश, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *