सपा के धरने में नेताओं ने योगी सरकार को जमकर कोसा, पंचायत चुनाव पर लगाया धांधली का आरोप

मऊ। समाजवादी पार्टी विधानसभा सदर मऊ का धरना प्रदर्शन वृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर मऊ तहसील सदर मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ,ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या कर के अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए किया वह प्रदेश का सर्वथा उदाहरण बन कर रह गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मैं भाजपा की करारी हार से बौखलाये योगी ने इस तरह से सड़क छाप गुंडों से इस प्रदेश की माताओं एवं बहनों का चीर हरण करवाया अन्य दलों के प्रत्याशियों का पर्चा छिनवाया तथा तमंचे के बल पर विपक्षीयों का अपहरण करने का प्रयास किया ऐसे गुंडों को सरेआम फर्जी असलहा प्रदर्शन करने का अधिकार दिया तथा सपा के वयोवृद्ध नेता तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पांडेय का पर्चा गुंडों से छिनवाया। उनके साथ मारपीट किया। इस तरह का कृत्य पूरे प्रदेश में हुआ।

भाजपा के इतिहास में जुट गया जिले के एसपी, डीएम को चपरासी की तरह प्रयोग किया और गैर दल के प्रत्याशियों पर फर्जी मुकदमा कर उनके घर, दुकान, आशियानो को वोट के लिए उजाड़ा गया। लोकतंत्र में आजादी के बाद कभी ऐसा नहीं हुआ था। भाजपा की सरकार देश में जब-जब आई है तब तब अशुभ रही है देश में प्राकर्तिक आपदा महामारी से देश में धन जन की छती हुई। भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी से आम लोगों का जीना दुभर हो गया है तेल के दाम आसमान छू रहे हैं वही खाने वाला तेल, मूल्य से तीन गुना ज्यादा हो गया है। यह सब केवल सरकार के गलत नीतियों के परिणाम से हुआ है जनता 2022 का चुनाव का इंतजार कर रही है सबका इलाज माननीय अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाकर दूर करना चाहती है। राष्ट्रीय सचिव श्री राम हरि चौहान ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी का बोल बाला है। अधिकारी बेलगाम हो चुके हैंआम जनता त्रस्त हो चुकी है। सभी केवल अखिलेश जी के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शख्त निर्देश दिया था कि केवल शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन करना है।जनता को सरकार के काले कारनामों को बताना है। धरना प्रदर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ता व जनता इनके गलत कृत्यों से जनता रोष में हैं कि भ्रस्टाचारी व अत्याचारी अफसरों के खिलाफ सड़क पर उतरकर उनका मुकाबला करने के लिये आतुर है।चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली व आम जनता बहुत दुःखी है। धरना को संबोधित पूर्व एमलसी रामजतन राजभर,राणा सिंह,रामधनी यादव, शैलेन्द्र यादव साधु, शिवप्रताप यादव मुन्ना, जिलामहासचिव कुद्दुश अंसारी, कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, के के पांडेय, रमेश दुबे, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, रामप्रकाश यादव बबलू ने संबोधित किया। आजके धरना में मुख्य रूप से रामधनी यादव, विरेन्द्र चौहान, योगेन्द्र यादव, वीरेंद्र यादव लोहिया, डॉ०ओमप्रकाश यादव, संजय पांडेय, महेन्द्र चौहान, अनिल यादव, रामविलास यादव आदि मौजूद रहे।


