अपना जिला

बाल निकेतन के प्रस्तावित ओवरब्रिज को अण्डर पास बनाने हेतु किया जाएगा संयुक्त प्रयास : छोटेलाल गांधी

मऊ। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों की एक संयुक्त बैठक 21.07.2021 को सिन्धी धर्मशाला स्थित सभागार में वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए जुझारू भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद छोटे लाल गाॅधी ने रेलवे एवं जिला प्रशासन से बाल निकेतन स्थित प्रस्तावित ओवरब्रिज को अण्डर पास बनाने हेतु शीघ्र पत्राचार एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्या का हल निकालने हेतु संयुक्त प्रयास पर बल दिया। तद्क्रम में व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि रेलवे/ जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित लगभग 300 मकान एवं दुकानें ओवरब्रीज बनने से ध्वस्त हो जायेगी। हजारों व्यापारी एवं सहयोगी स्टाफ सड़क पर आ जायेगें। मऊ शहर पूरी तरह से बर्बाद होने की कगार पर खड़ा हो जायेगा। लाकडाउन एवं मंदी के इस दौर में आम जनमानस बुनकर एवं प्रभावित व्यापारी भूखमरी से प्रशासन एवं सरकार दोनो के लिए चिन्ता का विषय बनेंगे। इसी क्रम में इमेल एवं पत्र द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार, केन्द्रीय रेल मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन को भी इन चिन्ताओं से अवगत कराया जा चुका है। ओवरब्रिज बनने से प्रभावित व्यापारी सामान्य जनमानस एवं बुनकर अब लामबन्द होकर सड़क पर उतरकर संघर्ष का तैयार है।
बैठक को मुख्य रूप से विजय जैन, दीपक जैन, रवि तनेजा, नागराज पुजारी, रोशन सिन्धी, डा0 मिश्रा, इफ्तेखार अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *