अपना जिला

मऊ में मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, दो घायल

( संतोष जायसवाल )

मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गोहना- चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर स्थित टंडवा चौबेपुर गैस गोदाम के निकट बुधवार की सायंकाल लगभग 4 बजे आमने-सामने मोटरसाइकिल की हुई टक्कर में तीन की मौत हो गयी एवं दो घायल हो गए। टक्कर की आसपास के लोग इकट्ठा हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर एंबुलेंस पहुंच गयी। कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय अमन राजभर निवासी कामलसेनपर कोलौरा अपने साथी मनीष के साथ मोहम्दाबाद की तरफ से करहा जा रहा था कि इसी बीच करहा की तरफ से ग्राम भुजही निवासी आतिश पुत्र दिलीप मोहम्दाबाद गोहना आ रहे एक ही मोटरसाइकिल पर आतीश कुमार समेत तीन व्यक्ति आ रहे थे। टंडवा चौबेपुर गैस गोदाम के पास दोनों मोटरसाइकिलो की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिससे 21 वर्षीय अमन राजभर, 20वर्षीय रामाकांत तथा 21 वर्षीय आतीष कुमार निवासी भुजही की मौके पर मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने घायलों को लादकर पास में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जानकारी पर कोतवाली प्रभारी मोहम्मदाबाद गोहना नीरज कुमार पाठक मय फोर्स मौके पर पहुंच गए तथा घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए हैं। घायल 30 वर्षीय मनीष कुमार निवासी कमालसेनपुर एवं 33 वर्षीय राम दरस की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने इन्हें सदर मुख्यालय के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक इनके परिजन रोते बिलखते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *