अपना जिला

रतन कन्या दिवस के रूप में मना सांसद सुप्रिया तायी सुले का जन्मदिन

मऊ। 30 जून 2021 को संसद रत्न एवार्ड से सम्मानित बारामती से सांसद सुप्रिया तायी सुले का जन्मदिन रतन कन्या दिवस के रूप में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर कोविड-19 में अपना जान जोखिम मे जाकर मानवा की सेवा करने वाले सदर अस्पताल मऊ में निरन्तर कार्य कर रही रेनू सिंह को एवं होमियोपैथिक चिकित्सक डा0 नम्रता श्रीवास्तव को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री / प्रवक्ता एवं प्रभारी झारखण्ड, बिहार, उत्तराखण्ड, राजस्थान, जम्मू एण्ड काश्मीर, मुरली मनोहर पाण्डेय नें रतनकन्या एवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर 101 वृक्षारोपण भी किया गया तथा सांसद सुप्रिया तायी सुले के जन्मदिन पर केक भी काटा गया एवं मन्दिर में दिर्घायु होनें के हवनपूजन भी किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 धीरज शर्मा के निर्देश पर  पूरे देश में तायी के जन्मदिन को रतनकन्या दिवस के रूप मनाने का निर्णय लिया गया था। इस अवसर पर पूरे देश में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए महिलाओं को रतनकन्या एवार्ड से सम्मानित किया गया । एवं वृक्षारोपाण किया गया। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री/प्रवक्ता एवं प्रभारी मुरली मनोहर पाण्डेय नें कहा कि आज पूरे देश में पर्यावरण प्रदुषित हो गया है जिसको ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया था कि पर्यावरण को सुधारने हेतु पूरे देश में लगभग 10 लाख वृक्षारोपण किया जायेगा। और कोविड-19 के समय अपने जान को जोखिम मे डालकर कार्य करने वाली महिलाओं को रतनकन्या एवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इसी क्रम में आज मऊ जनपद में भी कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनन्जय पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष आकाश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रघुबीर यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कन्नौजिया, शेषनाथ पासवान, मिन्टू यादव, राजेश शर्मा, राहुल पाण्डेय, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *