मकान में बाहर से ताला, कमरे में बक्शे में मिला शव, SP ने कहा किसी जानने वाले का लगता है हाथ

मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ स्थित ख्वाजाजहांपुर मुहल्ले में बंद मकान के अंदर कमरे के बक्शे के अंदर रिटायर्ड शिक्षिका गीता पांडेय पत्नी स्वर्गीय ओंकार नाथ पांडेय 62 वर्ष का मिलने पूरे जनपद में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले घटना स्थल पर पंहुच मामले का तहकीकात किया। उन्होंने तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाया। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती थाना कन्हरापुर जनपद आजमगढ़ की रहने वाली गीता पांडेय मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर बलिया मोड़ के पास मकान बनवा कर रहती हैं। अभी उनका मकान निर्माणाधीन भी है। उसी मकान में बासर से ताला बंद है और कमरे में बक्से के अंदर उनका शव मिलने से पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। दामाद और पुत्री के अनुसार वे रविवार से लापता थी सोमवार की शाम लगभग 6:00 बजे दामाद और पुत्रियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी चौकी इंचार्ज शिव मूर्ति तिवारी के यहां गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए पहुंची और आग्रह किया कि जरा घर पर चलकर छानबीन कर ले शिव मूर्ति तिवारी ने तुरंत एक्शन लेते हुए अपने दल बल के साथ में ख्वाजा जहांपुर रिटायर शिक्षिका के मकान पर पहुंचे देखा की कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था किसी तरह से ताला तोड़कर जब घर की तलाशी ली गई तो कुछ नहीं मिला घर के कोने में एक बक्सा दिखाई दिखा तो पुत्रियों और दामाद ने कहा कि सर बक्से को तलाश कीजिए तलाशी जब बक्से का ताला तोड़कर देखा गया तो रिटायर्ड शिक्षिका का शव पड़ा हुआ था देखते देखते आसपास के लोगों में पूरी अफरा-तफरी मच गई मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक फॉरेंसिक जांच की मदद से पूरी जांच पड़ताल किया और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी जानकार आदमी का हाथ है जहां कमरे में तीन कप चाय का जूठा पाया गया और कमरे को चाबी से खोला गया कहीं तोड़फोड़ के निशान तक नहीं इसलिए इनके किसी अपने ही ने हत्या की है जांच पड़ताल जारी है। घटना के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार घुले का कहना है कि बलिया मोड़ पर बंद कमरे में एक महिला का शव बक्शे मव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पहुंचा गया तो कमरा बंद मिला, परिजनों के कहने कब अनुसार बंद कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसा गया तो कमरे की जांच की गई। जांच में बक्शे में महिला का शव मिला और बक्शे ऊपर बकायदा सामान रखा गया था ताकि कोई सबूत न मिल सके। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति कोई परिचित है। हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

