मऊ के भीटी में एक शख्स ने साथ में लिव इन में रहने वाली महिला का गला रेता
मऊ के भीटी में एक शख्स ने लिव इन में रहने वाली महिला का गला रेता

मऊ जिले में एक बार दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां एक शख्स ने लिव इन में साथ रहने वाली महिला का गला रेंत दिया, पूरा मामला जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मोहल्ले के डॉ.रामलाल राय की गली का है।
आरोपी युवक ने मंगलवार शाम को किसी बात पर विवाद के बाद महिला का गला धारदार चाकू से रेत दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी शख्स को पूछताछ कर रही है।
फिलहाल महिला गंभीर रूप से घायल है. और जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


