मऊ में कोरोना को जड़ से मिटाने की मुहिम जारी है
नगर पालिका द्वारा नगर को सैनेटाइज़ करने का कार्य निरन्तर जारी
शनिवार को सब्ज़ी मण्डी, खीरीबाग, पहाड़ पुरा, चांद पुरा आदि क्षेत्रों में किया गया सैनेटाइज़र का छिड़काव
पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मऊनाथ भंजन, मऊ। नगर क्षेत्र स्थित खीरीबाग सहन से पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने पालिका कर्मियों को नगर में सेनिटाइज़र के छिड़काव करने के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यहां से हाथों मे मशीने लेकर निकले पालिका कर्मियों ने शहर के पहाड़ पुरा, चांदपुरा, सब्ज़ी मण्डी आदि क्षेत्रों के गली-कूचों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइज़र, ब्लीचिंग पाउडर सहित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया साथ ही खीरीबाग से पहाड़ पुरा व चांद पुरा आदि मार्गों पर आधुनिक स्प्रे मशीन तथा टैंकरो के माध्यम से नगर पालिका द्वारा सैनेटाइज़र का छिड़काव किया गया। ज्ञातव्य हो कि कोविड-19 एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम हेतु नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को शहर से कोरोना के साथ-साथ अन्य जीवाणु व और विषाणुओं की मिटा डालने के लिये पालिका कर्मियों ने शहर में सैनिटाइज़र, एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कोरोना व अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु पूरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर में सफाई, सेनिटाइजेशन एवं फागिंग का कार्य निरन्तर जारी है। इसी कड़ी में खीरीबाग से सैनेटाइजे़शन व फागिंग का कार्य प्रारम्भ किया गया है।

पालकी ने बताया कि 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर नगर में फाॅगिंग तथा प्रत्येक नालियों की सफाई कर मैलेथियान, ब्लीचिंग, मच्छर मार, एन्टी लारवा दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने प्रिय नगरवासियों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है, उन्होने कहा कि टीका लगवाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मज़बूती दें। श्री पालकी ने कहा कि शहर को कोरोना से मुक्त करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है और कोरोना को हराने के लिये वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार है, इसलिये बिना किसी अफवाहों में आये, अपने एवं अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए कोविड-19 का टीका अवश्य लगवाएं। श्री पालकी ने कहा कि पालिका कार्यालय एवं विभिन्न वार्डों में कैम्प लगाकर आम नागरिकों का टीकाकरण स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता बनाये रखे, हाथों को साबून से बार-बार धुले, एवं शु़द्ध पेयजल का प्रयोग करें।

इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, सभासदगण जावेद यार्न, सरवर ज़हीर ओसवाल इकबाल अहमद, सालिम अंसारी पालकी सोशल ग्रुप आदि के इलावा पालिका सफाई विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थें।

