MAU में 100 से 116 हुए कोरोना पाजिटिव, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
मऊ। कोविड-19 की जांच के लिए भेजे गए नमूनों में रविवार को 16 लोगों की पाजिटिव रिपोर्ट आते ही जनपद में कुल पांजिटिव केस की संख्या 116 पर पहुंच गयी। प्राप्त हुये रिपोर्ट में सभी के सभी नगरीय क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों के हैं जिनमें एक मृतक का शरीर की जांच रिपोर्ट भी पाजिटिव रहा। शहर में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ चुका है। जिन लोगों की रिपोर्ट आई है उसमें दो को छोड़कर किसी की भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जिन दो लोगों में कोरोना संक्रमित पाया गया है वे रशिया से बीते दिनों जनपद में आये थे।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार तक भेजे गये कल के 289 जांच सेम्पुल सहित कुल 5361 में 4601 लोगों के सेम्पुल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें 4495 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है जबकि रविवार को 281 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें 5 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव है वहीं शनिवार को 176 लोगों की प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में 11 लोग संक्रमित पाये गये। इस प्रकार जनपद में कल शाम से अब तक कुल 16 लोग कोरोना संक्रमित मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 116 तक पहुंच गयी है। जिसमें दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है वहीं एक की जांच रिपोर्ट डेथ बाडी की सेम्पुल से प्राप्त हुई रिपोर्ट पाजिटिव पायी गयी। इस प्रकार जनपद में कुल एक्टिव केस 48 हैं जबकि 65 संक्रमित लोग स्वस्थ्य होकर घर वापस हो लिये हैं।
उन्होंने बताया कि आज मिले मरीजों में बुनकर कालोनी के एक, बाल संरक्षण गृह से एक, होटल ग्रीनलैण्ड से दो, पहाड़पुरा से एक, रघुनाथपुरा से दो, महमूदपुरा से 4, रौजा से 1 जबकि डोमनपुरा से एक डेड बाडी व उनके संपर्क में आया एक बच्चा कोरोना पाजिटिव पाया गया है। बताया कि जनपद के संक्रमितों में 4 लोगों का बीएचयू. में इलाज चल रहा है, आजमगढ़ में 3 तथा लखनऊ में एक संक्रमित का इलाज चल रहा है। नये बनाये गये हाटस्पाट एरिया में प्यारेपुरा (कालीचैरा), डोमनपुरा (कसारी), पहाड़पुरा, कादीपुरा, नवापुरा पूरब व बुनकर कालोनी शामिल है। इस प्रकार अब जनपद में कुल 20 स्थान हाटस्पाट क्षेत्र रह गया है। वहीं सहादतपुरा में दो पाजिटिव केस पाये जाने पर एरिया का विस्तार में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
सीएमओ ने बताया जनपद में जांच सेम्पुलिंग की रफ्तार में तेजी लायी गयी है। इस समय लगभग 225 लोगों की जांच सेम्पुलिंग प्रतिदिन करायी जा रही है। जनपद में पांच सीएचसी पर स्टैटिक टीम द्वारा जांच की जा रही है जिसमें मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, बड़रांव, रतनपुरा, फतेहपुर मण्डाव शामिल है जबकि जिला मुख्यालय पर तीन मोबाईल टीम लगाकर लोगों की जांच करायी जा रही है।


