अपना जिला

डीएम साहब! यह विद्यालय आपका आदेश नहीं मानता, छुट्टी के बावजूद भी खुल रहा स्कूल

मऊ जनपद के मधुबन तहसील के रामपुर बेलौली स्थित चौधरी चरण सिंह रामनगीना बालिका उ मा विद्यालय में कोविड नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। स्कूल के लोग शासन प्रशासन के नियमों कानून को अनदेखी न सिर्फ स्कूल खोले हैं बल्कि बच्चों को बुलाकर कोरोना संक्रमण को दावत दे रहे हैं। आप जो यह वीडियो देख रहे हैं यह 22 जनवरी 2022 का सुबह 11.40 मिनट का है ।जो कि विद्यालय बंद किये जाने के आदेश का उलंघन करते हुए बिना किसी आदेश के बच्चों को बुला कर पठन पाठन का कार्य चल रहा है। देश के भविष्य के खिलवाड़ किया जा रहा है न ही कोविड नियमो का पालन नही किया जा रहा है। जबकि स्थानीय लोग विद्यालय खुले होने से नाराज हैं। अगर सरकारी के आदेश की इसी तरह धज्जियां उड़ाते रहेंगे तो कहीं ऐसा न हो कि रामपुर बेलौली में कोरोना केस का खतृआ बढ़ जाए। विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के जीवन से खिलवाड़ गलत व निन्दनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *