निर्भया सेना ने आदर्श पत्रकार के रुप में मऊ के आनन्द कुमार को किया सम्मानित
मऊ जंक्शन पर मऊ जिले के वरिष्ठ पत्रकार आनन्द कुमार को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह MEMBER NRUCC RLY BOARD ने सोमवार को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान श्री बाबा ने कहा कि आनन्द कुमार को आज यह सम्मान निष्पक्ष पत्रकारिता, मऊ की जनसमस्याओं को उजागर करने , खास तौर से महिलाओं को उनके हक को दिलाने के निमित्त आज “आदर्श पत्रकार” के सम्मान से निर्भया सेना द्वारा नवाजा गया। कहा कि आनन्द कुमार की छवि खास तौर से मऊ के पत्रकारों में काफी आदर्श है, पत्रकार समाज का दर्पण होता है व देश का चौथा स्तंभ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा ने कहा कि मैं आनन्द कुमार को लगभग 2 दशक से जानता हूँ ।
निःसंदेह ही ये बड़े ही निर्भीक, बेबाक व न्यायप्रिय पत्रकार है।
इन्होंने सदैव आधी आबादी के हित व कल्याण की बात की है।
बाबा ने इस अवसर पर सेना से जुड़े सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देशित किया है आप सभी जब जहां जैसे भी मौका मिले आदर्श , ईमानदार, सजग पत्रकारों का मर्यादित सम्मान करें।
निर्भया सेना अपने गठन से ही आदर्श व कर्मठ पत्रकारों का मर्यादित आदर सम्मान करती है।
साथ ही कहा कि आनन्द कुमार को पत्रकारिता जगत में माँ सरस्वती व महाबली नित नूतन ऊंचाई प्रदान करें।
अन्त में आनन्द कुमार ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि निर्भया सेना का कार्य काबिले तारीफ है, राष्ट्रीय स्तर का संगठन बना उसको सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं उसकी जितनी प्रशंशा की जाए कम है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री व उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा MEMBER ZRUCC NE RLY सुश्री नसरीन फात्मा, राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय प्रभारी उमेश यादव ( मऊ ) राष्ट्रीय सह कैम्प कार्यालय प्रभारी ( बलिया )
रितेश मिश्रा ,दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता , डॉ के के यादव जिलाध्यक्ष मऊ , अधिवक्ता सुधांशु राय जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे।

