मऊ के क्यारी टोला के लोगों को मिलेगा शीतल जल
क्यारी टोला में पालिकाध्यक्ष ने किया वाटर कूलर का लोकार्पण

मऊनाथ भंजन। नगर क्षेत्र स्थित वार्ड नं-34 मुहल्ला क्यारी टोला चैपाल में शीतल एवं शुद्ध पेयजल हेतु नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा अधिष्ठापित वाटर कूलर का लोकार्पण क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि मो.आमिर की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मु.तय्यब पालकी के कर कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ। लोकार्पण के समय उपस्थित क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि ने पालिकाध्यक्ष से अपने आभार में कहा कि क्यारी टोला चैपाल में वाटर कूलर लगने से लोगो को शीतल एवं शुद्ध पेयजल मिलेगा। जिसके लिये हम सभी आपके आभारी हैं।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा कि नगरवासियों को पीने हेतु शीतल एवं शुद्ध जल उपलब्ध करवाना हमारा फर्ज़ है। क्यारी टोला चैपाल में क्षेत्रवासियों को पीने हेतु शीतल एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर लगाया गया है, ताकि लोगों को पीने हेतु शीतल जल उपलब्ध रहे। पालिकाध्यक्ष ने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि पानी अमूल्य है इसे व्यर्थ न बहाये। यदि समय रहते हमने व्यर्थ पानी बहाना बंद नहीं किया तो भविष्य में हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है, क्योंकि पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, लेकिन हमारी थोड़ी सी लापरवाही के कारण स्वच्छ जल व्यर्थ में बह जाता है। इस लिये हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम पानी को बचायें। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका पूरे नगर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने की मुहित पर लगी हुयी है। इस क्रम में नगर के भौतिक विकास के साथ नगरवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये भी पालिका द्वारा बेहतर इहतेयाती कदम उठाये जा रहे हैं। नागरिक सुविधाओं पर आधारित इन योजनाओं के क्रियांवयन से नगर उन्नति के मार्ग पर तीव्र गति से अग्रसर है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि मो.आमिर, सभासद प्रतिनिधि मुनौवर अब्दुल गफूर मुम्ताज़ कोहिनुर, हाजी शम्शुलहक, महबूब आलम, इश्तेयाक खान, मियां जी आदि उपस्थित थे।
पालिकाध्यक्ष मु.तय्यब पालकी व अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने नगर में हो रहे नाला सफाई कार्य का किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
मऊनाथ भंजन। आज नगर पालिका परिषद, मऊ के चेयरमैन मु.तय्यब पालकी व अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को नगर क्षेत्र के रोडवेज़, ढेकुलिया घाट बन्धा, व अस्तपुरा आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर नाले की सफाई बेहतर तरीके से न होने पर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जतायी और अपने निर्देश में सम्बन्धित को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि नाले के सिल्ट की सफाई तली तक की जाये, ताकि जल निकासी में कोई समस्या उत्पन्न न होने पाये और बरसात का पानी आसानी से नगर क्षेत्र से बाहर निकल जाये। पालिकाध्यक्ष ने बरसात के आसार को देखते हुए नाला सफाई कार्य में तेज़ी लाने के भी सम्बन्धित को निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता क्षम्य नहीं की जायेगी। ज्ञातव्य हो कि आगामी बरसात को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र स्थित सभी नालों एवं नालियों की सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष के साथ अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, निर्माण जेई सी.पी. दूबे, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, वार्ड नं0 20 अस्तुपुरा के सभासद विनोद गुप्ता आदि साथ रहे। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने मुंशीपुरा वार्ड का भी निरीक्षण किया। जिसमें वार्ड सभासद शमीम अहमद निर्माण जेई सी.पी.दूबे, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, आदि साथ रहे।

