मिसाल-ए-मऊ

मऊ निवासी हिमांशु राय बने बिहार के जहानाबाद के जिला मजिस्ट्रेट

Mau news

( आनन्द कुमार )

मऊ जनपद के सबसे बड़े ग्राम पंचायत गोंठा के बिहार कैडर के 2010 बैच के आईएएस हिमांशु कुमार राय को बिहार सरकार द्वारा जहानाबाद का जिला मजिस्ट्रेट बनाए जाने पर मऊ जनपद सहित उनके पैतृक गांव गोंठा वासियों ने खुशी की लहर है। बिहार सरकार द्वारा जिला मजिस्ट्रेट के रुप में श्री राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर गोंठा के लोगों ने बधाई संदेश में कहा है कि मऊ का लाल नित्य तरक्की करते रहें एवं बिहार लोक सेवा में पूरे प्रदेश सहित मऊ का नाम रोशन करें।
बधाई देने वालो में प्रमुख रुप से अशोक राय, वीरेंद्र राय, गुड्डू पण्डित, गोपाल राय, परितोष राय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *