घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविन्द पांडेय के छोटे भाई अविनाश का निधन
घोसी संघर्ष समिति व दवा कल्याण समिति घोसी के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडये ने बताया है कि रात 1 बजे मेरे छोटे भाई अविनाश कुमार पांडेय उर्फ राजू का पीलिया के कारण अचानक हेरिटेज हास्पिटल वाराणसी में आकस्मिक निधन हो गया। अचानक तबियत बिगड़ी तो हम सभी लोग उनको लेकर फातिमा हास्पिटल मऊ गए जहां से उन्होंने रेफर कर दिया। जिसके बाद वहां से वाराणसी हेरिटेज वाराणसी ले जाया गया जहां पर इलाज के लिए भरती किया गया लेकिन कल रात एक बजे तबियत ज्यादा बिगड़ने से वह हम सभी को छोड़कर चला गया। निधन के बाद मृतक के परिवार व रिश्तेदारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
जिनका दाह संस्कार 20 जून रविवार को वाराणसी हरिश्चंद्र घाट पर किया गया।
