मिसाल-ए-मऊ

मऊ के डॉ. एस.एन. खत्री को यूपी का चिकित्सा रत्न का सम्मान


मऊ। यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन की प्रांतीय शाखा ने मऊ के मशहूर चिकित्सक डॉक्टर एसएन खत्री को चिकित्सा रत्न (यूपी) से सम्मानित किया है। उनको प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र प्रांतीय शाखा की ओर से मऊ शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर एसएन सिंह ने प्रदान किया। मूल रुप से अम्बेडकरनगर के रहने वाले डा. खत्री सन 1977 से मऊ में आए तो मऊ का ही होकर रह गये। मऊ के अवाम के प्रेम व सहयोग की बदौलत वे यहीं चिकित्सा सेवा शुरू कर दिए। सर्व प्रथम फातिमा अस्पताल में फिजीशियन एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के रूप में कमान संभालते हुए वर्षों फातिमा में अपना सेवा दिए। यह कहा जाए कि फातिमा के स्थापना में डा. एस एन खत्री के चिकित्सा सेवा का योगदान अमूल्य है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा। मऊ अपनी अब तक की 44 वर्ष की सेवा में निस्वार्थ भाव से पूर्वांचल के समीपवर्ती जनपद आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, गोरखपुर, गाजीपुर एवं अन्य जनपदों के मरीजों की पीड़ित मानवता की सेवा की, और आज भी अपने जीवन-रेखा अस्पताल के माध्यम से लगन और मेहनत से पूर्वांचल के मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। चिकित्सा के अलावा डॉक्टर एसएन खत्री आईएमए एवम नगर की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय रुप से जुड़े हुए हैं,साथ ही साथ वे पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जोन के वाराणसी मंडल से पूर्व में मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी रह चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *