उत्तर प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन संरक्षण संभव के लक्ष्य के साथ रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर “गंगा” ने किया पौधरोपण

गाजीपुर। समाज सेवी संस्था रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर “गंगा” द्वारा दिनांक 4 जुलाई 2021 को पर्यावरण संरक्षण के अभियान को आगे बढ़ाते हुए गाजीपुर नगर के प्रतिष्ठित बैजनाथ इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रांगण में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर “गंगा” द्वारा लगातार पर्यावरण और शिक्षा के विषय को जिले में महत्वपूर्ण स्थान दिया जा रहा है। बता दें कि रोटरैक्ट क्लब द्वारा देश के हर जिले में पौधरोपण का महाअभियान चल रहा है
इस सत्र के आर आई डिस्ट्रिक्ट 3120 के नवनिर्वाचित डी.आर.आर रोट. रिशु माहेश्वरी द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण को अपने कार्यालय वर्ष में विशेष रुप से सम्मिलित किया गया है।
सेल्फी विथ नेचर जैसे अभियानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया है।
रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर “गंगा” द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु एरिका पाम,चितवन,अशोक,नीम, अमलतास,पीपल और ऐसे कई औषधीय और लाभकारी पौधों का पौध रोपण किया गया है।
इस वर्ष के नवनिर्वाचित डी.आर.सी.सी रोटेरियन संतोष कुमार वर्मा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के नए तरीके क्लब के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं ।
रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर “गंगा” पर्यावरण महाअभियान भी चलाने की तैयारी में जुटा है।
रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर गंगा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोट• कामदेश्वर ने कहा कि रोटरैक्ट क्लब एक समाजसेवी संस्था तो है ही साथ ही साथ समाज में छोटे प्रयासों से भी बड़े बदलाव को सिद्ध करने का और एक उदाहरण प्रस्तुत करने का स्रोत भी साबित हो रहा है। क्लब के माध्यम से लगातार समाज में नई दिशा और दशा लोगों तक पहुंचाने का कार्य रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर “गंगा” कर रहा है। रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर लगातार अपनी उपस्थिति ऐसे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में इस सत्र में दर्ज कराता रहेगा।
बैजनाथ इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रबंधक श्री अनुज मिश्रा जी सामाजिक कार्यों में लगातार विशेष रूचि रखते आ रहे हैं साथ ही उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए अपनी तरफ से विद्यालय परिवार के माध्यम से भी इस महाअभियान में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराने का विषय रखा है।
इस पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिप्टी डी.आर.आर रोट. अमित अग्रहरि जी रोटरी क्लब गाजीपुर के नवनिर्वाचित सचिव रोटेरियन जीशान जिया, रोटेरियन राजेश कुमार सिंह, डायरेक्टर क्लब सर्विस रोट• गोपाल वर्मा, पास्ट डी.आर.आर रोट•दिनेश पटवारी ,पूर्व अध्यक्ष रोट•प्रशांत गुप्ता,निवर्तमान अध्यक्ष रोट•राजा हुसैन,पूर्व अध्यक्ष रोट•पवन जायसवाल, उपाध्यक्ष रोट•प्रशांत श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष रोट•शुभम रस्तोगी, सदस्य रोट•हर्षित यादव (समर) , रोट•सक्षम वर्मा ,गौरी मिश्रा एवं अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *