अपना जिलाचर्चा में

यूपी सरकार के नये विद्युत आदेश के विरोध मऊ के बुनकरों ने की चरणबद्ध आन्दोलन की तैयारी

■ सरकार मऊ सहित पूर्वांचल में बुनकर समाज की अनदेखी कर रही है
■ 21 को मऊ रहेगा बन्द, होगा धरना प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन
मऊ । बुनकरों के फ्लैट रेट के पासबुक को समाप्त करने के उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के विरोध में रविवार को नगर के महफ़िल लान के हाल में मऊ के बुनकर व व्यापारियों सहित आम नागरिकों की बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद सालिम अंसारी ने किया।  सरकार के नए आदेश को लेकर बुनकर समाज के लोगों ने सिलसिलेवार आंदोलन की रूपरेखा तय किया। जिसमें लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार बुनकरों की हित की बात करती है लेकिन यह सिर्फ झूठी बात है। सरकार मऊ सहित पूर्वांचल में बुनकर समाज की अनदेखी कर रही है। बिंदुवार कार्यक्रम के तहत यह निर्णय लिया गया कि 21 दिसम्बर को मऊ बन्द कर सरकार को चेताया जाएगा। यह घोषणा बुनकर समाज एक्शन कमिटी की जानिब से की गयी।
पूरी वीडियो बस एक क्लिक।
https://youtu.be/Lxj3C9FLNAg
बैठक में यह भी फैसला हुआ कि मऊ के इलावा जहानागंज, मुबारकपुर, बहादुरगंज, खैराबाद, मोहम्दाबाद, वलीदपुर भीरा, कोपागंज, घोसी, अदरी, कुर्थीफरपुर इत्त्यादि बुनकर बाहुल्य क्षेत्र में शनिवार को बंदी रहेगी। 21 दिसम्बर को सभी पॉवरलूम, दुकाने, करीगरों के बैठके, सब्ज़ी, चाये, पान, कपड़ा, परचून, किराना, सोता ब्यवसाय, जरी मशीन, कैलेंडर, डाईंग फैक्ट्री, लोहा इत्त्यादि के सभी कारोबार बंद रहेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि दुकानों और संस्थानों को बन्द करने के लिये कोई कहने नही जाएगा, जो लोग भी अपने संस्थान को खोलेंगे उनके बारे में ये समझा जाएगा कि उनको बुनकरों से कोई हमदर्दी नही है।
बैठक में ये भी तय हुआ कि 21 दिसम्बर को ही सभी तहसीलों और मऊ में एक बड़ी जनसभा का आयोजन करके नए शाशनादेश के बाद  बुनकरों के सामने आने वाले संकट को विस्तार से बताया जाए, ताके लोगो मे जागरूकता पैदा हो सके।
पूरी वीडियो बस एक क्लिक में।
https://youtu.be/QtqAY5DBZ6w
बैठक में बुनकर नेताओ, व्यापारियों, राजनैतिक दलों के नेताओ के विचार के बाद प्रस्ताव पढ़कर सुनाया गया और बैठक में उपस्थित लोगो द्वारा पास कराया गया।
बैठक में ये भी तय हुआ कि सभी राजनैतिक दलों के एमपी और विधायकों को पत्रक भेजकर बुनकरों के सहयोग और समर्थन की अपील की जाए। सभी राजनैतिक दलों से इस आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई।
बैठक में ये भी प्रस्ताव पारित हुआ कि बुनकरों की इस जटिल समस्सया पर कोई भी दल अगर धरना, प्रदर्शन या कोई आंदोलन करता है तो सभी बुनकर बिना किसी भेद भाव के उसमें सम्मिलित होकर ताकत पंहुचायेंगे। बैठक में ये भी तय हुआ कि 23 दिसमबर को बुनकर समाज एक्शन कमेटी की तरफ से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जाएगा।
बैठक में ये भी तय हुआ कि दूसरे चरण में हड़ताल के बाद बड़े पैमाने पर तहसीलों और कलक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा। तीसरे चरण में गिरफ्तारी और चौथे चरण में जेल भरो आंदोलन आरम्भ होगा।
बैठक में ये प्रस्ताव भी पारित हुआ कि आदरणीय , मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश से मिलने का समय मांगा जाए और उनको ये समझाया जाए कि सरकार पर सब्सिडी की धनराशि 150 करोड़ से बढ़कर 950 करोड़ वार्षिक होजाने में विधुत विभाग बड़े पैमाने पर फ़र्ज़ी बिलिंग के कारण हुई है, अगर ठीक से बिल बनाया जाए और बुनकरों के फ्लेट रेट को 72 से बढ़कर 200 रुपया प्रति लूम करदिया जाए तो सब्सिडी की धनराशि घटकर 950 से 200 करोड़ वार्षिक आ जायेगी।
पूर्व चेयरमैन और इस लड़ाई के अगुआ अरशद जमाल ने बैठक के शुरू होते ही 2006 के आदेश और 2019 के नए आदेश पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि नए आदेश के मुताबिक आगामी 1 जनवरी 2020 से ये नया नियम लागू हो जाएगा, इसलिये सबलोग अपना पासबुक का पिछला बकाया 31 दिसम्बर 2019 से पूर्व अवश्य जमा करादें।
श्री जमाल ने सभी बुनकरों को सचेत किया कि 1 जनवरी 2020 अपने विधुत मिटर की 10 मिनट वीडियो ग्राफी और रीडिंग की फ़ोटो के साथ रीडिंग को एक कॉपी पर अवश्य नोट करले, क्योंकि 1 जनवरी 2020 से पहले की सभी यूनिट जीरो मानी जानी है। 31 दिसम्बर से पूर्व की समस्त यूनिट का भुगतान सरकार द्वारा विभाग को अदा किया जाएगा तथा 1 जनवरी 2020 से यूनिट के हिसाब बुनकरों को अदा करना पड़ेगा। श्री जमाल के बताने के मुताबिक सरकार बुनकरों को 1 HP पर 240 यूनिट की 3.50 प्रति यूनिट के हिसाब से सब्सिडी देगी, बाकी भुगतान बुनकरों को करना पड़ेगा।
बैठक को मुफ़्ती अनवर अली, सपा नेता अल्ताफ़ अंसारी, तैय्यब पालकी  चेयरमैन नगर पालिका, अजय साहू ज़िला अध्यक्ष व्यापार मण्डल मऊ, इफ्तेखार अहमद मोहम्मदाबाद, नेहाल हाशिम मोबारक पुर, महबूब अशरफ  अदरी, नज़ीर अहमद कोपा गंज, मोलवी अहमदुल्ला , अल्ताफ़ प्रधानपूरा मारूफ़, मंज़ूर अहमद और फखले आलम सभासद, मौलाना मज़हर आज़मी, मुनौर नेता पीस पार्टी, खालिद अंसारी, कामरेड वीरेंद्र सीपीआईएम, मौलाना इफ्तेखार मिफ्ताही, जमाल अख्तर अर्पण, मौलाना खुर्शीद मिफ्ताही,मौलाना शफ़ीक़ नदवी, बसंत कुमार, साधु यादव समाजवादी पार्टी,मौलाना अब्दुल हमीद फ़ैज़ीमौलाना अब्दुल अलीम कासमी, रियाज़ चेयरमैन बहादुरगंज, ओवैस तरफदार, ऐनुल मोज़फ्फर खैरा बाद, नफीस करिश्मा, गुफरान मोबारक पुर, अतुल राय के संसद प्रतिनिधि गोपाल राय आदि ने सभा को सम्बोधित किया।
बैठक में मुख्यरूप से जफर अहमद जनता, शकील यूनाइटेड, बबलू सेठ, लड्डन ओसवाल, ओबैदुर्रह्मान इस ओ साड़ी, इशरत एडवोकेट, उज़ैर गिरहस्थ, अमीर हसन गिरहस्थ, शफीक डाइमंड, सलाम शामियाना, इस्माइल मेंबर, नसीम सभसद, अल्तमश सभसद, मुख्तार हुसैन, इत्त्यादि लोगो के इलावा भारी संख्या में बुनकर और व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *