पब्लिक प्राइवेट आईटीआई मऊ में पौधारोपण किया गया
मऊ पब्लिक प्राइवेट आईटीआई-बेलचौरा-सदर, मऊ के संस्थापक व वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान मऊ के अध्यक्ष राजनाथ तिवारी के नेतृत्व में कालेज परिसर के पास पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण किया गया। इस दौरान आम, अनार, आंवला, मौसम्मी, नींबू, चीकू, केला, पपीता, बेल आदि पौधों का रोपण किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल मऊ (निवर्तमान सभासद नगर पालिका परिषद) राकेश कुमार तिवारी, अनंत प्रसाद पांडेय, अभिषेक चौहान, आलोक आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक मधुजय प्रकाश दुबे द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रकृति का हर व्यक्ति को ख़्याल रखना चाहिए और अपना तथा अपने बच्चों के भविष्य का ध्यान रखते हुए पौधारोपण करते रहना चाहिए ।




