आखिर क्यों ? आवारा पशुओं की सड़क पर बढ़ती तादात, शासन-प्रशासन का फरमान, सबकुछ चरमरा सा गया है

(आनन्द कुमार)
घोसी/मऊ। आवारा पशुओं की सड़क पर बढ़ती तादात शासन का फरमान, जिला प्रशासन की व्यवस्था सबकुछ चरमरा सी गई है। अब इस अव्यवस्था के लिए किसे दोषी कहें किसे ना कहे, यह भी सिर्फ कहने और सुनने की बात हो गई है। क्योंकि कोई सुनने वाला नहीं है। हां बद्दइंतजामी व्यवस्था की वजह से इन आवारा पशुओं के चपेट में आकर घायल और मौत के शिकार होने वाले परिजनों के दर्द का एहसास जरा सा भी न तो शासन को है न ही प्रशासन को। अलबत्ता शासन ने गौशाला में पशुओं के रखने के लिए योजना बनाई गौशाला भी बनवाया, अधिकारी जब जांच करने आते हैं तो पशुओं की संख्या इन गौशालाओं में खूब रहती है, जाते ही पुनः वे सड़क पर विचरण करने लगते हैं।

ऐसे ही मंगलवार की रात्रि जब अपने शुभचिंतकों के साथ नगर में भ्रमण के लिए घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय निकले तो देखा कि पूरे नगर में जैसे छुट्टा आवारा पशुओं का कोई सम्मेलन चल रहा हो। श्री पाण्डेय कहते हैं जैसे ही वे टीम के साथ बड़ागांव मोड़, मधुबन मोड़, तहसील, ब्लाक, मझवारा मोड़, सर्वोदय इंटर कालेज, नव जीवन अस्पताल तक और पूरे नगर में भ्रमण किए तो हर जगह छुट्टा आवारा पशुओं की संख्या देख कर दंग रह गये। वे बताते हैं कि आवारा पशु पूरे नगर में सड़क पर घूम रहे हैं और कहीं कहीं सड़क जाम करके बैठे हैं जो हिलने का नाम ही नही ले रहे हैं, घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि इन पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटना होती है और न जाने कितने लोग अपनी जान भी गवां दी है, रात के समय काली और लाल गाय तो दिखाई नहीं देती जिससे बाइक सवार लड़कर गिरते हैं और घायल हो जाते हैं और न जाने कितने की मृत्यु हो जाती है, दिन में भी वही आलम है कभी बोलेरो से तो कभी अन्य गाड़ियों से लड़कर सभी सवार घायल हो जाते हैं, बताते चले कि यह छूटा पशु बेखौफ होकर पूरे नगर में घूमते रहते हैं या एक जुट होकर बैठे रहते हैं, एवं खेतों में जाकर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं लेकिन बार बार कहने के बाद भी प्रशासन का ध्यान नहीं जाता, अगर इन पशुओं को गौशाला नही भेजा गया तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय का कहना है प्रशासन से की जल्द से जल्द इन छुट्टा आवारा पशुओं को सड़क पर से हटवाकर गौशाला में भेजे या किसी उचित स्थान पर भेंजें जिससे नगर में हो रही दुर्घटनाओं से मुक्ति मिल सके, घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि यदि पन्द्रह दिनों के अंदर प्रशासन सड़क पर से सारे पशुवों को गौशाला या उचित स्थान पर नहीं भेजा गया तो माननीय मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करते हुए धरना देने के लिए बाध्य हो जायेगी, माननीय उपजिलाधिकारी जी से भी अनुरोध है कि इससे संबंधित अधिकारी को आदेशित करते हुए इन छुट्टा आवारा पशुओं को उचित स्थान पर या गौशाला भेजने की कृपा करें जिससे आए दिन हो रहे दुर्घटनाओं से बचा जा सके साथ में सुदर्शन कुमार, खुर्शीद खान, राजेश जायसवाल, राजेश साहनी, नौशाद खान मौजूद थे।





