मऊ के तडियांव, घोसी में निर्माणाधीन 100 शैय्या अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा तडियांव, घोसी में निर्माणाधीन 100 शैय्या अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस अस्पताल को कोविड-19 चिकित्सा हेतु संचालित होना है। अस्पताल में आर.टी.पी.सी.आर. लैब हेतु चिन्हित कमरों एवं लैब हेतु बी.एस.एल.-2 के अनुसार तैयार किया गया है, जिसमे मशीनों के इंस्टालेशन का कार्य चल रहा है। आक्सीजन प्लांट हेतु आवश्यक फाउण्डेशन निर्मित हो गया है, शेड निर्माण कार्य निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। कार्यो को शीघ्रातिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। ताकि उसके बाद आक्सीजन प्लांट के उपकरण को स्थापित किया जा सके। यह भी निर्देश दिए गए कि कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होना चाहिए। जिलाधिकारी श्री बंसल द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में अस्पताल को जल्द से जल्द संचालित कराना है। गत निरीक्षणों में पाया गया था कि एन.एच-29 से अस्पताल को जोड़ने वाली लिंक मार्ग अत्यन्त जर्जर हो गयी है। जिलाधिकारी द्वारा एक माह के अन्दर उक्त सड़क के निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी द्वारा क्रिटीकल गैप फण्ड से धनराशि आवंटित किया गया था। आज निरीक्षण में उक्त मार्ग का निर्माण कार्य मौके GSV स्तर तक पाया गया। अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा को निर्देशित किया गया कि मार्ग का निर्माण 1 सप्ताहके अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए। निरीक्षण के दौरान श्रीराम सिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, डॉ0 एस0सी0सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री देव कुमार चतुर्वेदी खण्ड विकास अधिकारी घोसी, ए.के.वर्मा अधिशाषी अभियन्ता ग्रा.अभि.से. एवं निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


