अपना जिला

मऊ में जलेबी के दुकान में लगा सिलेंडर में आग, बाइक राख, बच्चा घायल

मऊ। जनपद के दक्षिण टोला थाना के इमामगंज मोड़ पर रविवार की शाम करीब 5:00 बजे रोजा खोलने के लिए जलेबी बना रहे दुकानदार के सिलेंडर में आग लग गई देखते ही देखते आग शोले में भड़क गई और दुकान के साथ-साथ बगल की दुकान और एक गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। तथा एक बच्चा घायल हो गया जो स्थानीय अस्पताल में भर्ती है। दुकानदार के मुताबिक गर्मी होने के कारण सिलेंडर का पाइप गरम हो गया जिससे अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते हैं अफरा तफरी मच गई और दुकानदार भी दुकान छोड़कर भाग गया। सिलेंडर में बम ब्लास्ट होने की वजह से वहां खड़ी एक गाड़ी को भी चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते की दुकान सहित गाड़ी भी जलकर राख हो गई। आग की वजह से जुम्मन, अशफाक और शाहिद की दुकान को हुआ नुकसान। आवाम ने जान पर खेलकर बुझाई आग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *