विधानसभा चुनाव 2022

मऊ! घोसी में स्वागत के पहले दिन ही ‘दारा सिंह चौहान’ पर दर्ज हुआ मुकदमा

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व वन मंत्री एवं घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान बुधवार को प्रत्याशी घोषित होने के बाद घोसी प्रथम आगमन पर जहां उनके समर्थकों ने उनका जमकर स्वागत किया वही पुलिस ने आदर्श आचार संहिता व कोविड-19 नियम के उलंघन का मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाई कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी से समाजवादी पार्टी का दामन थामने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व वन मंत्री दारा सिंह चौहान को समाजवादी पार्टी ने घोसी से प्रत्याशी घोषित किया है समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनने के बाद वह बुधवार को आजमगढ़ जिले से बगैर किसी अनुमति के ही नदवासराय, भिखारीपुर, सरहरा ज़मीन सरहरा, घोसी नगर एवं सिनेमा हॉल सहित कई अन्य स्थानों पर गाड़ियों के काफिला एवं कार्यकर्ताओं के साथ कोविड नियमों व आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोपी पाते हुए घोसी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाई कर रही है। इसके पूर्व घोसी कोतवाली पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने पूर्व वन मंत्री दारा सिंह चौहान के जुलुस में शामिल वाहनों एवं कार्यकर्ताओं को बीच बीच में रोक कर वापस करते रहे। इसके बाद भी घोसी नगर में दर्जनों वाहनों के साथ सैकड़ो लोगों के साथ नगर स्थित एक नव निर्मित सपा कार्यालय पर पंहुचे, जहां पर पुलिस प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता एवं कोविड नियमों के उलंघन का हवाला देते हुए कार्यक्रम को रोक दिया। जिसको पूर्व वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने सरकार के इशारे पर मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम को समाप्त कर दिया। दारा सिंह चौहान के घोसी आने पर जहां शुभचिंतकों समर्थको व समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया वहीं अंदरखाने से कुछ उनके कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। स्वागत के पहले ही दिन आचार संहिता व महामारी अधिनियम के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज होने पर पार्टी के लोग खफा हैं और कह रहे हैं कि सरकार के इशारे पर परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

मऊ के विभिन्न कस्बों में एजेंसी लेने के लिए संपर्क करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *