Uncategorized

परियोजना से स्कूल विजीट के लिए  तैयारी करें SRGARP टीम

मऊ। सितंबर के प्रथम सप्ताह में परियोजना के वरिष्ठ विशेषज्ञ टीम का विजिट होगा। जिसके लिए सभी एस आर जी ए आर पी टीम पूरी तरह विद्यालयों को अपडेट कर लें।उक्त निर्देश उपशिक्षानिदेशक श्री हरिसिंह शाक्य जी जनपद स्तरीय मिशन प्रेरणा टीम की समीक्षा बैठक में डायट मेंटर एस आर जी ए आर पी को दिए।श्री शाक्य ने कहा कि आप अपने दायित्वों का निर्वहन करें हम आप सभी आपके साथ रहेंगे।जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री सी डी यादव ने कहा कि  कक्षा शिक्षण से पूर्व एसेसमेंट आकलन प्रपत्र के माध्यम से जरूर कर लें  जिससे यह पता चले कि लर्निग गैप्स कितना है।डायट प्रवक्ता डा संदीप राय ने संचालन करते हुए कहा कि सभी एस आर जी ए आर पी   बैठक मे  अपने ब्लाक के डाटा के साथ आएं और ससमय सूचना उपलब्ध करा दें।प्रथम प्रेरणा सारथी श्री रामनाथ उपाध्याय ने कोविड प्रोटोकाल के साथ विद्यालय की शुरुआत के लिए  कोरोना अपनी सुरक्षा और स्कूल रेडिनेश व केचप कैंपेन की जानकारी दी।बैठक मे नगरक्षेत्र से ए आर पी चन्द्रधर राय,परदहा से गिरीशचंद्र कुशवाहा , मुहम्मदाबाद से नदीम खां, विजय श्रीवास्तव  सहित सभी विकासखंड के एक एक ए आर पी ने अपने ब्लाक की रिपोर्ट डायट प्राचार्य के समक्ष रखी।बैठक मे प्रेरणा साथी संजू वर्मा,नेहा सिंह, स्वामीनाथ चौहान,रेनू मिश्रा सहित सभी ए आर पी उपस्थित रहे।एस आर जी टीम की तरफ से स्टेट पर्सन श्री अरविन्द पांडेय ने जनपद का डाटा प्रस्तुत किया।डायट प्रवक्ता नीतू त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार यादव,डा अंशुमान सिंह, प्रवक्ता अरविंद यादव  आदि मेंटर उपस्थित रहे।संचालन प्रवक्ता डा संदीप राय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *