खास-मेहमान

भाजपा अन्य दलों से अलग, यहां आम कार्यकर्ता भी बड़ा पद पर बैठ सकता है : आनन्द दुबे

■ जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता को मिल रहा सीधे लाभ: आनंद दुबे
■ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द कुमार दुबे का प्रवक्ता बनने के बाद अपने गृह जनपद प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जनपद के कई स्थानों पर फूल- माला व ढोल नगाड़े के साथ काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द कुमार दुबे ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधेतौर पर जनता को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार अब तक की सबसे ज्यादा सफल सरकार साबित हुई है । भाजपा सरकार के कार्यों की जनता सराहना कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दुबे ने कहा कि केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी जैसा नेतृत्व पूरे विश्व में नहीं है। योग्य नेतृत्व में लगातार जनहितकारी निर्णय लिए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्ष में जितने लोककल्याणकारी कार्य किए है उतने पिछले चालीस वर्ष में नहीं हुए। अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह सुरक्षित नहीं है प्रदेश अपराधमुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश की होड़ लगी है, उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदेश के अंदर तैयार हो चुका है। प्रदेश की जीडीपी अब तक के उच्चतम स्तर पर है, व्यापारियों के अंदर सुरक्षा का माहौल बन चुका है, प्रदेश के व्यापारी अब सुरक्षित वातावरण में अपने व्यापार को बढ़ा रहे हैं। श्री दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका है, विपक्ष के नेता और कार्यकर्ता अराजकता के बल पर अपनी राजनीति चमकाना चाहते है लेकिन वो सफल नही होंगे। कहा कि जनता नेतृत्व विहीन और वोटों की राजनीति करने वाले विपक्ष की विध्वंसकारी नीति को समझ चुका है। केंद्र में मोदी जी की सरकार आने के बाद पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। देश की विदेश नीति, आर्थिक नीति, और सामरिक नीति ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। अब पूरी दुनिया के सभी बड़े मंचों पर भारत अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। पूरे विश्व में भारत को सुना जा रहा है। श्री दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कोई आम कार्यकर्ता भी किसी बड़े पद पर बैठ सकता है। यह सपा, बसपा व कांग्रेस की तरह का दल नहीं है कि मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटेंगे तो अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे और अखिलेश यादव की जगह पर उनका बेटा बैठेगा। भाजपा इन दलों से अलग है।

इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय, अरविंद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, अखिलेश तिवारी, संतोष सिंह, आनंद प्रताप सिंह, अशोक सिंह, बजरंगी सिंह, राकेश मिश्रा, संगीता द्विवेदी, संजय पाण्डेय, संजीव जायसवाल, अनिल श्रीवास्तव, सत्यमित्र सिंह, रामाश्रय मौर्य, सुनील यादव, राघवेंद्र शर्मा, अभिषेक राय, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *