मऊ में BJP के कार्यकर्ताओं ने मनाया 46वां स्थापना दिवस
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया ।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने पार्टी कार्यालय पर भाजपा का झंडा फहराया तथा प्रेस वार्ता करने के साथ ही कहा कि भाजपा का यह 46वां स्थापना दिवस भारतीय राजनीति में पार्टी की बढ़ती ताकत और सफलता की कहानी को दर्शाता है। पार्टी ने अपने सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन आज यह देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकतों में से एक बन चुकी है।
आज भारतीय जनता पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को हुई पार्टी की स्थापना के बाद से भाजपा ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। इस दिन को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, और देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर आज सुबह 10 बजे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। झंडारोहण के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की उपलब्धियों और भाजपा के राजनीतिक सफर पर चर्चा की गई।
क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने बताया कि BJP का स्थापना दिवस समारोह 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पूरे जनपद में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालयों और अपने घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही वे सोशल मीडिया पर #bjp4viksitBharat हैशटैग के साथ सेल्फी लेकर पोस्ट करेंगे।
8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा के चुनावी और संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा होगी। इस दौरान भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा किए गए महत्वपूर्ण बदलाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा पर विशेष रूप से उद्बोधन होगा। साथ ही 7-12 अप्रैल के बीच “बूथ चलो अभियान” के तहत पार्टी के मंडल अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गांव और शहर के वार्डों में प्रवास करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीराम सोनकर, अरिजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अशोक सिंह, पूर्व विधायक उमेश पांडेय, रमेश राय,राकेश मिश्रा, कृष्ण कांत राय, सचिंद्र सिंह, दयाशंकर श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।