मधुबन से पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने किया नामांकन

मऊ। समाजवादी पार्टी के मधुबन विधानसभा के प्रत्याशी पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन किया। इस दौरान सुधाकर सिंह के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, पूर्व प्रमुख सुजीत सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।

