अपना जिला

मारवाड़ी युवा मंच ने मऊ जंक्शन पर प्लेटफ़ॉर्म व ट्रेन में पिलाया जल

मऊ। मारवाड़ी युवा मंच मऊ शाखा द्वारा रविवार को रेलवे स्टेशन मऊ जंक्शन पर प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1, 2, 3 एवं 4 पर अमृतधारा प्याऊ सेवा के कार्यक्रम के तहत लोगों को बिस्कुट के साथ ठंडा पानी पिलाया गया। साथ ही सदस्यों द्वारा ताप्ती गंगा, कृषक, लिच्छवी, साबरमती इत्यादि ट्रेन में भी पानी पिलाया गया। जिसमें अध्यक्ष बाबू लाल ने जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री अंकित खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष आदित्य गर्ग, एंथोनी अग्रवाल, अभिषेक थरड, दीपक अग्रवाल, सौरभ रूंगटा, संदीप अग्रवाल, रोहित परमानंदका, शिवम् परमानंदका, अंकुर खंडेलवाल, अभय जैन, अंकित खण्डेलवाल, अरिहन्त जैन, अमन थरड, आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *