मऊ के मनीष के चित्रों में दिल्ली में दिखाई दिया ऑपरेशन सिन्दूर
नई दिल्ली । विगत 16 मई से NDMC (एन डी एम सी नई दिल्ली) द्वारा आयोजित किये गए राष्ट्रीय कला कार्यशाला 2025 में समकालीन कलाकार यूपी के मऊ जिले के कोपाकोहना निवासी मनीष कुमार गोंड Manish Kumar Gond को आमंत्रित किया गया जिसमें इन्होंने दो बड़े साईज के चित्रों की निर्मिति की । इस चित्र में भारत के शौर्य, संकल्प और सामर्थ्य के गौरवशाली भारतीय सैन्य के पराक्रम “ऑपरेशन सिंदूर” Opretion Sindoor को अपने चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है जो कि विगत कुछ दिनों पूर्व पाकिस्तान के कायराना हरकतों के उपरांत पूरे विश्व ने भारत की शक्ति और सामर्थ्य को देखा।
प्रो. हर्षवर्धन शर्मा Harshvardhan Sharma के निर्देशन में यह 10 दिवसीय कार्यशाला नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा 16 से 25 मई 2025 तक आयोजित की गई थी जिसका मुख्य विषय विकसित भारत और ऑपरेशन सिंदूर रहा, जिसमें देश भर के 5 पद्मश्री कलाकारों के साथ कुल 14 देश के जाने माने कलाकारों की प्रतिभागिता रही जिसका उद्घाटन कुलजीत चहल (उपाध्यक्ष, एन डी एम सी नई दिल्ली) ने किया।
इस राष्ट्रीय कला कार्यशाला में चयन हेतु हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्विद्यालय के सहायक प्रोफेसर और कोपकोहना कोपागंज निवासी मनीष कुमार गोंड को सुनील विश्वकर्मा, सुनील कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद एवं कोपागंज के अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी एवं चित्रों की सराहना की और कहा कि ऐसे चित्रों विषय कोपागंज के छात्रों और आगामी युवा कलाकारों को प्रेरित करेंगी जो भारत के गौरवशाली शक्ति और इतिहास को बताता है।







Nice work