जनसंघ के नेता ओंकारनाथ के ब्रह्मभोज में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
०-‘सर्वस्पर्शी, सर्वग्राह्य और सर्वमान्य व्यक्तित्व के धनी थे ओंकार नाथ’
कोपागंज में जनसंघ के वरिष्ठ नेता ओंकार नाथ के निधन पर आयोजित ब्रह्मभोज में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए . इस अवसर पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करके शोक संवेदना व्यक्त की। ओंकार नाथ जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता थे उन्होंने 80 और 90 के दशक में विषम परिस्थितियों में संगठन को मजबूत करने के लिए सर्वस्व समर्पण कर दिया था, संगठन के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विस्तारक की भी भूमिका निभाई। मऊ जिला बनने के बाद संघ की जड़ों को मजबूत करने के लिए खुद को खपा दिया .ओंकार नाथ के निधन से कोपागंज में राष्ट्रवादी विचारधारा के एक युग का अंत हो गया है। 83 साल के ओंकार नाथ का निधन 29 मई 2023 को हुआ था.14 जून को ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया था.जिसमें संघ और भाजपा समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर ओंकार नाथ को करीब से जानने वाले लोगों ने कहा- ओंकार नाथ का जीवन समाज के लिए समर्पित था, उनका जाना अत्यंत दुःखद है। वो सर्वस्पर्शी, सर्वग्राह्य और सर्वमान्य व्यक्तित्व के धनी थे।
मऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, संघ के विभाग संघचालक रामप्रताप, मऊ के सह सरसंघचालक कैलाश वर्मा, पत्रकार प्रदीप सिंह, आनन्द कुमार, श्रीप्रकाश गुप्ता,संस्कार भारती के प्रांतीय पदाधिकारी प्रमोद राय, मनोज बरनवाल, चेयरमैन अरशद रेयाज, अल्ताफ अंसारी, नसीम अहमद, अविनाश वर्मा, अखिलेश राजभर, जितेंद्र गोयल, गोपाल, बिप्रेंद्र, दिनेश, ओमप्रकाश गुप्ता, जफरुल हसन समेत कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।








