मऊ पब्लिक प्राइवेट आई.टी.आई में छात्रों को मिला टैबलेट
मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा छात्रों के डिजिटल सशक्तिकरण हेतु टैबलेट वितरण कार्यक्रम मऊ पब्लिक प्राइवेट आई.टी.आई -बेलचौरा,सदर मऊ के संस्थापक सूर्यनाथ दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने आप युवाओं के हाथ में टैबलेट देकर आपको स्वावलम्बी बनाने का कार्य किया है। इसका सही प्रयोग कर राष्ट्र को मज़बूत करे।
इस अवसर पर आनंद प्रताप सिंह उपाध्यक्ष भाजपा, कृष्ण कांत राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा, अंजनी कुमार सिंह क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा भाजपा, विशिष्ट अतिथि आनंद सिंह महासचिव जिला ओलंपिक संघ मऊ, सुनील कुमार दुबे मदन चौहान सभासद प्रतिनिधि बेलचौरा, कमलेश चौरसिया पूर्व सभासद, राकेश तिवारी पूर्व सभासद, दुर्गेश पाण्डेय सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन, प्रदीप सिंह सचिव रोटरी क्लब, आनन्द कुमार लोकेश सिंह, प्रवीण यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीसीएसके मऊ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। अंत में मऊ पब्लिक प्राइवेट आई.टी.आई. के प्रबंधक मधुजय प्रकाश दुबे ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी अतिथियों एवं मित्रों का आभार व्यक्त किया।












