अपना जिला

राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो में रक्त दान दिवस का आयोजन

मऊ। राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो में रक्त दान दिवस का आयोजन विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्युरो, कुशमौर में जिला अस्पताल सदर मऊ के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष रक्त दान दिवस में एक नया नारा दिया है “खून दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो, अक्सर साझा करो” जो जीवन बचाने के लिए रक्त और प्लाज्मा देने के विचार का व्यापाक प्रसार करता है। इस शिविर में ब्यूरो के निदेशक डॉ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने रक्त दान के महत्व एवं इसके लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की तथा कहा कि इस पुनीत कार्य को सभी को करना चाहिए।

इस शिविर में ब्यूरो के वैज्ञानिक, कर्मचारीगण तथा छात्रों ने रक्त दान कर इस दिवस को सफल बनाया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से एनबीएआईएम निदेशक डॉ आलोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ शोभित थापा, डॉ ज्योति प्रकाश सिंह, प्रसन्न चौधरी, आलोक कुमार सिंह, प्रियंका, सिद्धार्थ अरोरा, श्रद्धा अरोरा, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *