अपना जिला

महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं के प्रकरणों के निस्तारण हेतु श्रीमती अंजु चौधरी नामित

मऊ। सदस्य सचिव उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, मानव अधिकार भवन (तृतीय तल) गोमतीनगर लखनऊ के द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रदेश में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिका की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपद में माह फरवरी के तृतीय बुधवार को स्थानीय गेस्ट हाउस में संबंधित जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनके ओर से नामित वरिष्ठ जनपदीय पुलिस अधिकारी महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ नियमित रूप से समीक्षा बैठक की जायेगी तथा प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा। जनपद मऊ के प्रकरणों के निस्तारण हेतु श्रीमती अंजु चौधरी, उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग को नामित किया गया है। सदस्य सचिव के उपरोक्त पत्र द्वारा बैठक के आयोजन हेतु जनपद स्तर पर एक प्रशासनिक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किये जाने की अपेक्षा की गयी है।
उपरोक्त के अनुपालन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नगर मजिस्ट्रेट मऊ मो0न0 9454417982 तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी, मऊ मो0न0 7518024038 को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है तथा निर्देशित किया जाता है कि माह फरवरी के तृतीय बुधवार दिनांक 20-02-2019 को उपरोक्तानुसार बैठक की कार्यवाही कराते हुए महिला उत्पीडन के प्रकरणों का निस्तारण करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *