स्वतंत्रता दिवस विशेष : ऐसा हिंदुस्तान चाहिए
@ महेश कुमार प्रजापति, दोहरीघाट, मऊ, यूपी…
हर घर से निकले अम्बेडकर औऱ कलाम
ऐसा गांधी के सपनो का हिंदुस्तान चाहिए
बोस औऱ भगत जैसा युवाओं मे जान चहिये
ऐसा हिंदुस्तान चाहिए…
एक समान शिक्षा एक समान अधिकार चाहिए
हिंदू , मुस्लिम, सिख, ईसाई
सभी लोग मिलकर मनाये
ये आजादी का त्यौहार, ऐसा हिंदुस्तान चाहिए…
सबको अपना हक औऱ अधिकार चाहिए
ये देश सबका हैँ किसी के साथ भेद भाव ना हो
ऐसा हिंदुस्तान चाहिए…
नहीं चाहिए किसी को रहम की भीख
सबको अपना हक औऱ अधिकार चाहिए
ना कोई खैरात चाहिए,ऐसा हिंदुस्तान चाहिए…
किसानो के चेहरों पर मुस्कान
देश के जवानों को सम्मान चाहिए
किसी को ना सताया जाये
ऐसा हिंदुस्तान चाहिए…
बहन बेटियों को सम्मान
एक समान शिक्षा एक समान अस्पताल चाहिए
ना किसी के साथ भेद भाव हो
सबका दर्द समझें ऐसा इंसान चाहिए
ऐसा हिंदुस्तान चाहिए…