अपना जिला

पोल में उतरे करंट से सांड़ की मौत

मधुबन/ मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी कस्बा स्थित कोट मुहल्ला में शुक्रवार की सुबह साढ़े 11 बजे लोहे के पोल में उतरे करेंट की चपेट में आने से एक सांड़ की दर्दनाक मौत हो गई। यह मंजर देख आस-पास के लोग उसको बचाने का काफी प्रयास किया। किन्तु वे असफल रहे। गनीमत यह रही कि पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से घुमंतू पशु की ही मौत हुई है। इसके जगह पर किसी व्यक्ति के साथ यह हादसा हुआ होता तो विभाग को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता। वहीं इस दौरान आपूर्ति बंद कराने के लिए लोग विद्युत सबस्टेशन मोलनापुर फोन करते रहे। लेकिन फोन रीसिव करने की जहमत किसी ने नहीं ली। हादसे व इस लापरवाही को देख लोग विभाग को कोसते नहीं चूके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *