अपना जिला

सपा मुखिया पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपाइयों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को दिया ज्ञापन

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालें जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी निवासी अभिषेक सिंह के विरूद्ध समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दुधनाथ यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं यादव समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करतें हुए जुलूस निकालते हुए थाना पर पहुंचे ।जहा प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय को ज्ञापन सौंपते हुए उक्त युवक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करने की मांग किया । बतादे कि संबंधित युवक सपा प्रमुख पर राजपूत समाज की उपेक्षा करते हुए टिकट वितरण में उपेक्षा करनें का आरोप लगाते हुए एक बीडीओ जारी किया है । इस बीडीओ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ युवक अभद्र भाषा का प्रयोग किया है ।इस बीडीओ के वायरल होते ही समाजवादी पार्टी एवं यादव समाज आक्रोशित हो उठा । तथा सपा जिलाध्यक्ष दुधनाथ यादव के नेतृत्व में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव गुड्डू ,पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयशंकर यादव ,सभासद राजकुमार यादव सहित दो दर्जन से ऊपर  सपा कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए थानें पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग किया । तथा चेताया कि प्रशासन संवेदनहीनता बरतता है तो समाजवादी पार्टी आन्दोलन करनें को बाध्य होंगी । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव,  अजय यादव ,सीताराम यादव ,शैलेश यादव,विजयशंकर पटेल,अरविंद चौहान आदि रहें । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *