अपना जिला

एसटीएफ का सिपाही बता कर किया एक लाख की ठगी

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी रम्भा देवी पत्नी कन्हैया का आरोप है कि नगरा थाना क्षेत्र के चैरा मदनपुर निवासी अमित पुत्र अवधेश यादव ठगी कर दो बार में एक लाख रूपये ले लिया । कस्बा में कुछ महीनों पूर्व माउंट नाम से एक निजी कम्पनी संचालित संचालित थी । जिसमें वादिनी रम्भा देवी का पैसा जमा था । इसी बीच कम्पनी फरार हो गई । इसके बाद पैसे लेने के लिए पीड़ित महिला संबंधित कर्मचारियों से सम्पर्क किया । तथा आरोपी अमित के सम्पर्क में आकर जो अपने को एसटीएफ का सिपाही बता कर दो बार में 50-50 हजार रूपये ले लिए ,जब महिला पैसा दिलाने का दबाव बनाने लगी तो आरोपी टाल-मटोल करनें लगा ।इसके उपरांत पीड़िता ने पता किया तो पैर तले जमीन खिसक गई । संबंधित व्यक्ति एसटीएफ का सिपाही न होकर एक ठग निकला ।इससे क्षुब्ध महिला ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *