अपना जिला

600 बाढ़ पीड़ितों को मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय सुब्बी ने दिया खाद्य सामग्री कीट

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । बाढ़ पीड़ितों के हर समस्या समाधान के लिए सरकार तैयार है । किसी भी परिस्थिति में बाढ़ पीड़ितों को असहाय नहीं होने दिया जाएगा । उक्त बातें वन मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय सुब्बी ने चक्कीमुसाडोही के 600 बाढ़ पीड़ितों को तेलिया कला स्थित श्रीराम महाविद्यालय परिसर में खाद्य सामग्री कीट वितरित करतें हुए कहां ।आगें उन्होंने कहां कि भाजपा सरकार में सर्व समाज के हितों की रक्षा सम्भव है । सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है । बाढ़ की विभिषिका से निपटने के लिए सरकार की तैयारियां पुर्ण है । तथा प्रत्येक जिले पर बाढ़ राहत केन्द्र की स्थापना की गई है । बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की समस्या होंने पर केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है । राहत किट में दाल ,आटा ,चावल ,तेल ,आलू ,मशालें ,विस्कूट,केरोसिन तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री रहा । इस अवसर पर लेखपाल अविनाश कुमार, छोटेलाल चौहान, अभिषेक सिंह,प्रभात उपाध्याय, राजाराम चौहान, लल्लन प्रसाद, राम लक्षन, नीतीश सिंह आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *