अपना जिला

मधुबन! चेयरमैन प्रतिनिधि से दुर्व्यवहार के मामले में तीन नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

० नगर पंचायत की राजनीति में आई गर्माहट
@ पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन । नगर पंचायत मधुबन के दुधिया पोखरा पर टेंट लगाने को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामलें में पुलिस तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है । बतादे कि दुधिया पोखरा सहित नगर पंचायत के 13 जलाशयो पर नगर पंचायत के भावी प्रत्याशियों द्वारा अपना टेंट लगा कर आगन्तुकों के स्वागत की तैयारी की गई है । दुधिया पोखरा पर शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया व दावेदार बृजेश जायसवाल के भाई विनय जायसवाल के बीच टेंट लगाने को लेकर कहां सुनी के बाद एक दूसरे पर अशोभनीय टिप्पणी किया गया था ।इस मामलें में चेयरमैन प्रतिनिधि ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग किया था । इस मामलें में पुलिस विनय जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्त आदि के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है । चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहां कि लोकतंत्र ऐसे दुर्व्यवहार की निन्दा करता हूं । उधर बृजेश जायसवाल का कहना है कि दोनों लोगों का टेंट में कुछ दूरी रखने की बात को लेकर कहां सुनी हुई थी । मेरे तरफ से भी तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस मेरी बात नहीं सुन रहीं ।
बहरहाल जो हो चेयरमैन पद के दोनों प्रमुख दावेदारों के आमने सामने आ जाने से नगर पंचायत की राजनीति में गर्मी आ गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *