जाति धर्म से पेट भरने वाला नहीं है : प्रियंका गांधी

@ पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन ।भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलना,बुनकरों के पैकेज को समाप्त करने ,बिजली महंगी के साथ ही भाजपा सरकार देश व प्रदेश से समस्याओं को हल करनें की बात नहीं कर रहीं ।भाजपा ,सपा एवं बसपा सभी जाति धर्म की राजनिति कर रहें है । ऐसे राजनिति करने वाले पार्टी के नेताओं को उनका असली पहचान बताने के लिए आप सभी को आगें आना चाहिए । नेताओं को कभी भी भगवान नहीं बनाना चाहिए नहीं तो जनता के दुखों एवं समस्याओं को
समझने के बजाय वह जनता के प्रति अपने दायित्वों को भूल जाएगा । उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मधुबन के डुमरी मर्यादपुर स्थित श्रीमती इन्दिरा गांधी पीजी कालेज के मैदान पर चुनावी जन सभा को संबोधित करतें हुए कहां । आगें उन्होंने ने कहां कि भाजपा सरकार युवाओं को 70 हजार नौकरी देने का झूठा वादा किया है । प्रदेश में पशु आश्रयो में गाय एवं बछड़े भुखे पड़े हुए है उन्हें जेसीबी से उठाने का कार्य किया जा रहा है । जाति धर्म से जनता का पेट भरने वाला नहीं है
इससे राजनिति करने वाले लोगों का भला होगा । जब तक महिलाएं एवं युवा सशक्त नहीं होगे,तब तक यह राजनिति करने वाले आप के जज़्बातो को भड़काते हुए अपनी राजनीतिक रोटी सेकते रहेंगे । भाजपा सरकार 70 लाख रोजगार देने की बात कर रही है उधर सरकारी विभागों में 12 लाख पद खाली रखा है ।निजी संस्थानों को दो तीन चहेते पूंजी पतियों व उद्योग पतियों को बेच दिया पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छु रहें है ।खेती व छोटे रोजगार करनें वाले किसी तरह से अपना पेट पाल रहें है ।भाजपा ने रोजगार के सारे रास्ते समाप्त कर दिए । महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है । लेकिन सरकार खोखला घोषणा कर रहीं है । छात्राओं में दम भरते हुए कहां कि मै लडकी हूं लड सकती हूँ ।यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो 40 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार,भर्ती क्रांति के जरिए 20 लाख बेरोजगारों को नौकरी ,8 लाख बेरोजगारों को सशक्त बना कर 1 प्रतिशत व्याज पर रोजगार, 12
लाख सरकारी खाली पड़े पदों पर भर्ती,बिजली बिल आधा ,छुट्टे पशुओं से परेशान किसानों को 3 हजार प्रति माह मुवावजा,प्रत्येक अस्पतालों में महिला डाक्टर की व्यवस्था की जाएगी । कांग्रेस को पता है कि जिसने जनता के समस्याओ के लिए हमेशा लड़ने का कार्य किया है ।संबोधन के अंत में कहां कि आप अपने विवेक का प्रयोग करतें हुए प्रदेश की राजनीति में बदलाव के लिए आगामी 7 मार्च को पंजा के चिन्ह पर बटन दबाए ।तथा धर्म जाति से प्रदेश को छुटकारा दिलाए । कार्यक्रम को राष्ट्रकुंवर सिंह, अमरेश पाण्डेय ने संबोधित किया

