बिना अमरेश चन्द पाण्डेय के सपा नहीं बना पाएगी सरकार प्रमोद तिवारी

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। पूर्वांचल के मधुबन की धरती नहीं होती तो हमारा देश आजाद नहीं होता यह बातें शनिवार को मधुबन नगर पंचायत क्षेत्र के पांती खेल के मैदान में आयोजित कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अमरेश चंद पाण्डेय के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद व पार्टी के स्टार प्रचारक प्रमोद तिवारी ने कहां। उन्होंने यह बात देश के आजादी के लिए मर मिटने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहें। जिन्होंने देश के लिए अपना जान न्यौछावर कर दिया। देश के आजादी के लिए अंग्रेजों की गोलियां खाई। आगे उन्होंने बिना देर किये सीधे भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहें कि जो आज भाजपा के लोग देश बचाने की बात कह रहे है। वहीं भाजपा का संगठन अंग्रेजों का गुलाम बना हुआ था। आगे पार्टी के प्रत्याशी अमरेश चंद पाण्डेय के जीत के लिए जनता से वोट मांगते हुए कहें कि प्रदेश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है किन्तु सपा के मुखिया अखिलेश यादव बिना अमरेश चंद पाण्डेय का सरकार नहीं बना पायेंगे। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहें कि आज यूक्रेन और रुस के बीच जारी संघर्ष में हमारे भारती छात्र भूखे प्यासे परेशान है और हमारे देश के प्रधानमंत्री काशी में अपने अस्तित्व को बजाने मे लगें है। यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा, हमेशा के लिए राशन फ्री और पुराने दामों पर सरसों का तेल, पेट्रोल, डीजल व गैस कर दिया जायेगा।



