अपना जिला

माता जागरण में हजारों भक्तों ने लगाएं गोते

@पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन ।तहसील क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर स्थित माता मैहर मंदिर पर सोमवार देर साम हर साल की भांति इस साल भी भव्य माता जागरण एवं भण्डारे का आयोजन किया गया । इस भक्ति मय समागम में हजारों भक्तों ने गोते लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया । सर्वप्रथम मंदिर के प्रधान पुजारी विनोद कुमार ने माता मैहर कि आरती पूजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया । इसके बाद माता जागरण कलाकारों ने माता के स्वरूपों का वर्णन करतें हुए बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाया । इस दौरान महिषासुर मर्दिनी का चित्रण कर भक्तों को जय माता दी बोलने पर विवस कर दिया । भक्तों के जयकारे से पुरा परिसर भक्ति मय हो उठा ।इसके उपरांत हजारों भक्तों ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर डा.रामायन यादव,डा.कैलाश मौर्य ,शंकर मद्धेशिया, बृजेश जायसवाल, चन्द्रभूषण सिंह,अमित गुप्ता, अखिलेश सिंह राठौर सहित हजारों माता भक्त रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *