मिसाल-ए-मऊ

मऊ के डा. विकास मल्ल का डीएम कार्डियो में चयन

@ पवन कुमार पाण्डेय…

मधुबन/ मऊ। मन में जज्बा हो तो कोई मंजिल दूर नहीं होता। बस इंसान के अंदर जुनून होना चाहिए अपने लक्ष्य को पाने के लिए। कड़ी मेहनत के साथ किया गया प्रयास कभी जाया नहीं जाता। जनपद के शहीदी धरती मधुबन नगर पंचायत के खीरी कोठा निवासी पढ़ाई में शुरू से मेद्यावी डा. विकास कुमार मल्ल का चयन डीएम कार्डियो में होने से परिजन, शुभचिंतक व मऊ के लोग काफी खुश हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारप्रोरेशन में जूनियर इंजीनियर स्व. जय नारायण मल्ल के छोटे पुत्र डा. विकास कुमार मल्ल पर आज सभी को नाज है। प्राथमिक शिक्षा मधुबन में कक्षा पांच तक करने के बाद विकास का दाखिला जवाहर नवोदय विद्यालय, कसारा, मऊ में कक्षा 06 में हो गया।

वहां इण्टरमीडिएट तक पढ़ाई करने के बाद विकास कुमार मल्ल एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए मेडिकल कालेज जमशेदपुर चले गये। वहां से पढ़ाई पूरी करने बाद वे अलीगढ़ मेडिकल कालेज से एमडी की पढ़ाई पूरी कर महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवरिया में प्रोफेसर के रूप में कार्य कर रहे हैं। मंगलवार को परिजनों को उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि विकास का चयन डीएम कार्डियो में हो गया है। सभी ने विकास को फोन करके बधाई दी। जबकि विकास मल्ल का कहना है कि डीएम कार्डियो में उनका चयन तो हो गया लेकिन वे अपने रैंक से खुश नहीं हैं। विकास मल्ल की माता श्रीमती राधा देवी गृहणी हैं इनके बड़े भाई रामप्रताप मल्ल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ में वरिष्ठ सहायक हैं।
डा. विकास कुमार मल्ल के इस सफलता पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रमोद मल्ल, अखिलेश मल्ल, प्रेम भूषण पांडेय, प्रवीण सिंह, हरिश्चंद्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह, योगेंद्र यादव, रमेश यादव, कल्याण सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *